ए सूटेबल बौऐ हिन्दी ट्रेलर A Suitable Boy Official Hindi Trailer Netflix India
क्या प्यार हमेशा इतना मुस्खिल था?
लेखक विक्रम सेठ और निर्देशक मीरा नायर हमें 1951 में लेकर जाते हैं, जहाँ हमारी लता (तान्या मानिकतला) से मुलाक़ात होती है| लता की सिर्फ एक इच्छा है: वो अपना पति खुद चुनना चाहती है| पर उस ख्वाईश के रास्ते में उसका परिवार खड़ा है| लता की कहानी में दर्द, मोहब्बत, ख़ुशी, आसूं , और तीन बैचलर्स हैं जो उसका दिल जीतने की कोशिश करते हैं|
लता के सपथ हम मान कपूर की कहानी भी देखते हैं| लता की तरह, मान की प्रेम कहानी एक सीधी लकीर नहीं है|
क्या आज़ाद भारत की तरह, मान और लता की कहानियां भी एक भला मोड़ लेंगी? या प्यार उनके लिए एक उलझा हुआ सवाल ही रहेगा?
तब्बू, ईशान खट्टर, तान्या मानिकतला, राम कपूर, विनय पाठक, विजय वर्मा, विजय राज़, शाहना गोस्वामी, रणवीर शौरी, रसिका दुगल, रणदीप हुड्डा, शुभम सराफ, मिखाइल सेन, दानिश रज़वी, माहिरा कक्कड़, नमित दास, मनोज पाहवा, आमिर बशीर, विवान शाह अभिनीत ए सूटेबल बौऐ आपको आपकी सीट से उठने नहीं देगा, और आपको प्यार एक नए नज़रिए से दिखायेगा!
ए सूटेबल बौऐ एक ऐसा लिमिटिड सीरीज़ है, जो आप कभी नहीं भूल पाएंगे| देखिये इसे 23 अक्टूबर से, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर|


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें